मिलिंद सोमन ने पत्नी संग पन्हाला में 3000 फीट की ऊंचाई तक चलाई साइकिल, शेयर की तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Feb, 2026 04:03 PM

milind soman cycle with his wife to a height of 3000 feet in panhala

एक्टर मिलिंद सोमन अपनी एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 60 साल के मिलिंद अपनी फिटनेस से आज के युवाओं को टक्कर देते हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी इस मामले काफी सतर्क रहती हैं और अपने पति का पूरा साथ देती हैं। इसी बीच हाल ही में कपल ने अपने...

मुंबई. एक्टर मिलिंद सोमन अपनी एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 60 साल के मिलिंद अपनी फिटनेस से आज के युवाओं को टक्कर देते हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी इस मामले काफी सतर्क रहती हैं और अपने पति का पूरा साथ देती हैं। इसी बीच हाल ही में कपल ने अपने कुछ दोस्तों संग कोल्हापुर के पन्हाला में 3000 फीट की ऊंचाई तक साइकिल चलाई, जिसकी जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। अब इस पोस्ट को देखने के बाद फैस कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'आज अंकिता, हमारे दोस्तों और मैंने कोल्हापुर में ज्योतिबा मंदिर की पहाड़ियों और पन्हाला किले के चारों ओर 3000 फीट की चढ़ाई के साथ 55 किमी का सफर तय किया। छत्रपति शिवाजी के बहादुरों में से एक, बाजी प्रभु देशपांडे को सम्मान दिया। मैं साल में केवल 10-15 बार ही राइड करता हूं, इसलिए हर अवसर का स्वागत है।'

 

तस्वीरों में मिलिंद सूरज उगते समय खुली सड़क पर साइकिल चलाते  नजर आ रहे हैं। कई तस्वीरों में वह हाथ पर साइकिल उठाए दिख रहे हैं। तो अन्य तस्वीर में उनकी पत्नी अंकिता और फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं।  

बता दें, मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर अक्सर अपनी फिटनेस वाली तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। कई बार दोनों साथ में एकसरसाइज भी करते नजर आते हैं। 

  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!